राष्ट्रपति जी का आगमन कालिदास संस्कृत अकादमी में अखिल भारतीय आयुर्वेद,59 महासम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बाबा महाकाल की अवंतिका नगरी में हो रहा है
उज्जैन ,,देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ जी गोविंद को लेकर उज्जैन शहर में युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियों का अंत सरकार स्थिति का जायजा ले रहे प्रशासनिक अमले से लेकर सभी आला अधिकारी अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए हैं जहां एक और नगर निगम ने अपनी पुरजोर कोशिश कर संबंधित क्षेत्र को रंग रोगन कर दिवाली की तरह सजा दिया है वही साफ-सफाई मैं भी उज्जैन संबंधित क्षेत्र में दिख रहा है राष्ट्रपति जी का आगमन कालिदास संस्कृत अकादमी में अखिल भारतीय आयुर्वेद,59 महासम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बाबा महाकाल की अवंतिका नगरी में हो रहा है
राष्ट्रपति श्री रामनाथ जी कोविंद का शुक्रवार 27 मई को अपरान्ह 5.30 बजे भोपाल आगमन होगा। राष्ट्रपति श्री कोविंद मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। भोपाल में 27 मई को विमान-तल पर आगमन के बाद सायंकाल 5.40 बजे विमान-तल से प्रस्थान कर सायंकाल 6 बजे राजभवन पहुँचेंगे।
*राष्ट्रपति श्री कोविंद शनिवार 28 मई को भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पूर्वान्ह 10.50 बजे से दोपहर 12 बजे तक आरोग्य भारती द्वारा आयोजित ‘वन नेशन-वन हेल्थ सिस्टम इज द नीड ऑफ ऑवर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति श्री कोविंद सायंकाल 5 बजे से 6 बजे तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमि-पूजन करेंगे।
- राष्ट्रपति श्री कोविंद 29 मई रविवार को प्रात: 8.30 बजे राजा भोज विमान-तल से विमान द्वारा उज्जैन के लिये प्रस्थान करेंगे।*
राष्ट्रपति जी हेलीपेड से सीधे सर्किट हॉउस पहुंचेंगे, कुछ देर विश्राम करने के बाद महाकाल दर्शन के लिए रवाना होंगे!*
राष्ट्रपति जी भोजन भी सर्किट हॉउस मे करेंगे, भोजन के लिए राष्ट्रपति जी स्टॉफ के विशेष शेफ उज्जैन आएगे, प्रशासन द्वारा कच्ची खाद्य सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई जायगी!*
राष्ट्रपति जी से मिलने वालों को कोरोना जाँच कराना होगी जिसका सिलसिला शुरू हो गया है!
