संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 722 वी जन्म जयंती मनाई
निकाली भव्य शोभायात्रा
थदला से (विवेज व्यास, माधव एक्सप्रेस)। थांदला नगर में सेन समाज द्वारा आज दिनांक 27 अप्रेल 2022 बुधवार को संत शिरोमणि सेनजी महाराज की जन्म जयंती बड़ी धूम धाम से मनाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा सांवरिया सेठ मंदिर से प्रातः 10:00 बजे प्रारम्भ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः मसांवरिया सेठ मंदिर पर पहुँची जहाँ संत शिरोमणि सेनजी महाराज की आरती की गई जिसमें 1008 श्री धीरजानंदजी महाराज शामिल हुए। इस अवसर पर सेन समाज में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को पुरूस्कृत किया गया। सेनजी महाराज को महाप्रसादी का भोग लगया गया जिसके पश्चात सभी गुरुभक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, युवा नेता संजय भाभर, सुनील पणदा, सुजीत भाभर, सेन समाज दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र भाई, उपाध्यक्ष प्रदीप डामोर, कोषाध्यक्ष संदीप वर्मा, सचिव अमित भाटी, विनोद चौहान, शीतल वर्मा, दीपक वर्मा, भेरूलाल भाटी, पीथाराम , खेतेश, अशोक वर्मा, विजय भाटी, रतनलाल वर्मा आदि समस्त समाज के वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।
