( अमिताभ पाण्डेय )
शिक्षा को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( इग्नू) की ओर से अनेक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इनके माध्यम से देश के दूर दुर्गम इलाकों तक शिक्षा की पहुंच आसान हो गई है।
इग्नू के विविध विषयों से जुड़े पाठ्यक्रम हर आयु वर्ग के लिए हैं। इसका लाभ युवक, युवतियां, पुरुष , महिलाएं सभी लेकर अपनी योग्यता को बढ़ा सकते हैं। कौशल प्रशिक्षण के अनेक कार्यक्रम इग्नू द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने केंद्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से समन्वय कर अनेक नए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए हैं। इसमें शामिल होकर विद्यार्थी ऐसे प्रशिक्षण ले सकते हैं जिनसे उनको रोजगार मिलने में आसानी होगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा शामिल हो सके , इसके लिए इग्नू देशभर में अपने प्रसार केंद्रों का विस्तार करेगा।
इग्नू की ओर से स्नातक स्तर के लोकप्रिय विषयों की जानकारी 13 क्षेत्रीय भाषाओं में स्वयंप्रभा टेलीविजन चैनल के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही है। इसी चैनल के माध्यम से इग्नू के भोपाल केंद्र द्वारा जल्दी ही काउंसिल की सेवा हिंदी भाषा में उपलब्ध कराई जाएगी।
इग्नू की ओर से 18 से 24 वर्ष के युवा छात्रों को रोजगारमूलक पाठ्यक्रमों , कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, ज्ञान मूल्य संवर्धन कार्यक्रम से जोड़ने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इग्नू के पाठ्यक्रमों में छात्रों का प्रवेश आसानी से हो से इसके लिए मध्यप्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अथिति विद्वानों को भी विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। इग्नू प्रयास ही कि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हो सके। हमारे युवा उच्च शिक्षित हों। विभिन्न प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपनी आय को बढ़ाएं। आत्मनिर्भर बने और देश , समाज की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
यहां यह बताना जरूरी है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 35 वां दीक्षांत समारोह 26 अप्रैल को आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। इस समारोह से इग्नू से 32 क्षेत्रीय केंद्र भी टेली कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े । इग्नू के भोपाल केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विक्रम विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय ने 250 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की।
इस अवसर पर एम एल आई एस
पाठ्यक्रम के विद्यार्थी संतोषसिंह भदोरिया को सबसे अधिक अंक पाने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जे एन कंसोटिया को ग्रामीण विकास में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की उपाधि प्रदान की गई। इसी प्रकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के गिरीश शर्मा को मनोविज्ञान में परस्नातक पाठ्यक्रम की उपाधि प्रदान की गई।
इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के निदेशक डा. बिन्नी टामस , वरिष्ठ अधिकारी डा. अंशुमान उपाध्याय , डा. कुमुद वर्मा , डा. सुभाष रंजन नायक , चंद्रप्रकाश मुरसेनिया , अजीत सिंह, सहित बड़ी संख्या में विधार्थी उपस्थित थे। समारोह में आभार प्रदर्शन डॉ स्मृति गार्गव ने किया।
