इंदौर -दिनांक 23 मार्च 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त जोन 4 डॉ. प्रशांत चौबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री बी.पी. एस. परिहार अनुभाग अन्नपूर्णा को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुक्रम में दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा रंगपंचमी के अवसर पर अवैध शराब को खपाने के पहले ही अवैध शराब का परिवहन करने वाले एक तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है।
कल दिनांक को थाना चंदन नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पैसेंजर ऑटो से अवैध शराब की तस्करी हेतु अवैध शराब बेचने हेतु ले जाने के लिए ग्रीनपार्क कालोनी के गेट पर खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही कर तत्काल मौके पर पहुंची तथा पैसेंजर ऑटो को घेराबंदी कर रोका व संदिग्ध का नाम पता पूछते उसने अपना नाम *आशीष यादव पिता गोविंद निवासी–सुंदर नगर बाणगंगा इंदौर* का होना बताया । तथा पैसेंजर ऑटो को चेक करते उसमें लगभग 540 क्वार्टर अवैध देशी शराब के मिले जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नहीं होना बताया।
आरोपी से अवैध शराब के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि राज बिहारी निवासी कुंड चौराहा ने उक्त शराब बांगड़दा से भरवाई थी, उक्त आरोपी राजबिहारी की तलाश जारी है।
आरोपी के कब्जे से 540 क्वार्टर कुल कीमत करीब 75 हजार रुपए का मश्रुका एवं ऑटो जप्त कर, आरोपी आशीष एवं राज बिहारी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज कर विवेचना में लिया गया हैं।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना चंदन नगर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, उनि विशाल परिहार, प्रआर पंकज सांवरिया, प्रआर अभिषेक सिंह पंवार एवं प्रआर कमलेश चावड़ा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
