युवा शक्ति ही करेगी विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveदीपिका पादुकोण का जाना माना चैरिटी...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के नए...
गुरुग्राम, 7 जुलाई। Samsung ने भारत में अपने नए Samsung Galaxy A27 5G की बिक्री शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन अब सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, पार्टनर रिटेल आउटलेट्स, ऑनलाइन स्टोर और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को ₹3,000 तक का मल्टी-बैंक और यूपीआई कैशबैक तथा जीरो डाउन पेमेंट जैसी आसान फाइनेंसिंग सुविधा भी दे रही है।
Galaxy A27 5G की शुरुआती कीमत ₹28,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन लाइट ग्रीन, लाइट पिंक और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। इसके तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं—6GB+128GB (₹28,999), 8GB+128GB (₹31,999) और 8GB+256GB (₹37,499)।
फोन में 6.7 इंच का 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें 4nm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, 12MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपलब्ध है। कैमरे में ऑब्जेक्ट इरेज़र, एडिट सजेशन्स और माय फिल्टर जैसे AI फीचर्स भी शामिल हैं।
स्मार्टफोन में Circle to Search with Google, Google Gemini, Perplexity इंटीग्रेशन, Bixby और 22 भाषाओं में रियल-टाइम वॉयस ट्रांसक्रिप्शन जैसी AI सुविधाएं दी गई हैं। लाइव ट्रांसक्रिप्शन फीचर हिंदी, अंग्रेज़ी और गुजराती में कॉल ट्रांसक्रिप्शन को भी सपोर्ट करता है।
फोन में 5000mAh बैटरी, Samsung Knox सिक्योरिटी और Samsung Wallet के जरिए टैप एंड पे, यूपीआई भुगतान तथा डिजिटल आईडी सुरक्षित रखने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 6 वर्षों तक एंड्रॉयड OS और सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है।
