26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the love26 October 2026 Horoscope: आज मेष,...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
चंडीगढ़, 10 सितंबर । अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो एके 47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरमुख सिंह (27) निवासी गांव चाटीविंड, अमृतसर देहात, पारसदीप सिंह (26) निवासी भाई मंज रोड, अमृतसर और गुरजंट सिंह (24) निवासी गांव जोड़ सिंह वाला, तरनतारन के रूप में हुई है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे और आपराधिक तत्वों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने में शामिल थे।
डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की पहचान करने, विदेशी तस्करी के लिंक की पुष्टि करने और अवैध हथियारों के व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों, गुरमुख सिंह और पारसदीप सिंह को दो ए.के.-47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।
सी.पी. ने बताया कि आगे की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि ये अवैध हथियार गुरजंट सिंह के माध्यम से हासिल किए गए थे। उनके खुलासे के आधार पर गुरजंट सिंह को मामले में नामजद करके पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
