ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...
Spread the love00 24.29 करोड़ के 63 विकास...
अमृतसर, 11 सितंबर । स्कूटी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए पंजाब पुलिस के एएसआई पवन कुमार शर्मा की शुक्रवार को मौत हो गई। पिछले 12 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
पवन कुमार शर्मा अमृतसर के रहने वाले थे और लॉरेंस रोड पर यातायात पुलिस में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की दोपहर करीब 1:45 बजे वह सेलिब्रेशन रोड के पास अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी को हाथ के इशारे से रोकने की कोशिश की। स्कूटी सवार के नहीं रुकने पर एएसआई पवन कुमार सड़क के बीच तक पहुंच गए। इसी दौरान पीछे से दूसरी स्कूटी पर सवार दो युवक आए। अचानक सामने आए एएसआई को वे देख नहीं पाए और स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक भी सड़क पर गिर गए, जबकि एएसआई पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लगातार उनका इलाज चल रहा था। सिर पर गंभीर चोट के कारण उनकी हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी। करीब 12 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद एएसआई पवन कुमार शर्मा ने दम तोड़ दिया।
थाना सिविल लाइन के एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस स्कूटी सवारों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जानकारी में हादसा कार से होने की बात सामने आई थी, लेकिन जांच में पता चला कि एएसआई को एक्टिवा ने टक्कर मारी थी।
