26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the love26 October 2026 Horoscope: आज मेष,...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
– राज्यपाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा
चंडीगढ़, 10 सितंबर । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संगरूर जिले के खेत मजदूर गुलजार सिंह की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के इस्तीफे और गिरफ्तारी की भी मांग उठाई। चन्नी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वित्त मंत्री का नाम प्राथमिकी में शामिल किया जाना चाहिए।
चन्नी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और शेर सिंह घुबाया, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा तथा बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा भी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। चन्नी ने आरोप लगाया कि गुलजार सिंह ने अपने बेटे पर नशे के प्रभाव का मुद्दा उठाया था और इसके बाद उन्हें कथित तौर पर स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारियों की ओर से दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने गुलजार सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।
चन्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस इस मामले की सीबीआई जांच चाहती है और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को प्राथमिकी में नामजद किया जाना चाहिए। उन्होंने चीमा से पद छोड़ने और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की। ये आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं। चन्नी ने यह भी दावा किया कि परिवार की सहमति के बिना अंतिम संस्कार किया गया। गुलजार सिंह के बेटे लखविंदर सिंह ने भी आरोप लगाया है कि अंतिम संस्कार से पहले परिवार को मृतक का चेहरा देखने की अनुमति नहीं दी गई।
कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे के मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को दबाने और आपराधिक तत्वों को संरक्षण देने के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ विधायकों के नशे के कारोबार से संबंधों की भी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गुलजार सिंह की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच, वित्त मंत्री के इस्तीफे और उनका नाम प्राथमिकी में शामिल करने की मांग की है।
