नीमच कनावटी जेल में आज उज्जैन लोकायुक्त टीम में कार्रवाई करते हुए पुलिस आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
मिली जानकारी के अनुसार आवेदिका मंगला गुर्जर निवासी नीमच का पति कमल चौधरी नीमच जेल में बंद है आवेदिका का पति पटवारी था जिसे 2015 में लोकायुक्त ने ट्रेप किया था जिसे 2021 में विशेष न्यायालय नीमच से सजा हुई है मंगला गुर्जर अपने पति से मिलने जब भी जेल जाती है तब गिरिराज राजपूत उसके पति से मिलने व जेल में सुविधा देने के लिए रिश्वत की मांग करता था
₹4500 महीना वह प्रत्येक मिलाई के ₹300
दिनांक 8/03/ 2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि गिरिराज राजपूत उसके पति को जेल में अच्छा खाना देने व अन्य सुविधा के ₹4500 प्रति माह में एक बार मिलने के ₹300 रिश्वत की मांग कर रहा है वह दिनांक 2/03/2022 को 1700{- ले चुका है शिकायत पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा के निर्देश पर ट्रेप आयोजित किया गया वह आज दिनांक 15/ 03/2022 को लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व टीम निरीक्षक बलवीर सिंह यादव आरक्षक गण संजय पटेल विशाल रेशमिया उमेश जाटव सुनील परसाई श्याम शर्मा व महेंद्र जाटवा ने आरोपी जेल पुलिस पुलिस आरक्षक गिरिराज राजपूत को नीमच जेल परिसर में आवेदिका से ₹3000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है
