दीपक चौधरी के नेतृत्व में यात्रा दल का भव्य स्वागत, सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना
इंदौर / देवास। पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए इंदौर से बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का एक जत्था गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा दल का नेतृत्व दीपक चौधरी कर रहे हैं। इस अवसर पर विनोद जी एवं उनकी टीम ने सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया और उनकी सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
यात्रा दल में दीपक चौधरी, नरेश पटेल, विशाल मालवीय, राहुल पांचाल, राजेश यादव, योगेश कुमार, नागेश चक्रवर्ती, विमल चक्रवर्ती, विवेक जरिया, अमन शुक्ला, आयुष शर्मा, अमन जायसवाल, दीपक जायसवाल, अमित वर्मा, पीयूष जैन, राघव विजय जैन, पीयूष वर्मा एवं अमित रघुवंशी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हैं।
इस अवसर पर विनोद जी ने कहा कि बाबा अमरनाथ की यात्रा भगवान शिव की विशेष कृपा से ही संभव होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित दर्शन और सकुशल वापसी की कामना करते हुए बाबा बर्फानी से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा अमरनाथ के पवित्र दर्शन का अवसर मिलना उनके जीवन का सौभाग्य है। भगवान शिव के जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं का जत्था अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ।
