इंदौर -दिनांक 11 मार्च 2022– पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी वारदातों, मोबाईल चोरी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री धर्मेंद्र भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन 3) श्री राजेश रघुवंशी द्वारा इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना संयोगितागंज ने दो शातिर मोबाइल चोरों को पकड़ा गया है।
इसी अनुक्रम मे थाना संयोगितागंज इन्दौर की टीम द्वारा एक बदमाश दिग्विजय पिता शरद कुमार को मोबाईल की लूट करते रंगे हाथ पकड़ा जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। दूसरा आरोपी इंदौर से बाहर भागने की फिराक में था, इसी दौरान मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि वह नवलखा बस स्टेण्ड से भागने के लिए खड़ा है चोरी का सामान सस्ते दामो पर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश मे है। मुखबिर की सूचना पर मोबाईल चोरी में शामिल दूसरे आरोपी रोहित पिता अशोक झाझोट निवासी बाबु घनश्यामदास नगर को घेराबंदी कर पकडा ।
दोनो आरोपियों से विस्तृत से पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा इंदौर शहर के अन्य थानों में पहले भी चोरी एवं अन्य अपराध की वारदात करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध हुए थे तथा आरोपियों ने थाना संयोगितागंज क्षेत्र में राह चलते लोगो के मोबाईल छिनकर करके भागे थे जिस पर थाना संयोगितागंज में अपराध क्रमांक 111/22 धारा 382 का अपराध
पंजीबद्ध हुआ था। दोनो अज्ञात आरोपी घटना दिनांक से फरार थे जिनसे अपराध में चुराया मोबाईल फोन सहित मश्रुका बरामद कर दोनो आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना संयोगितागंज के थाना इंचार्ज उनि अरविंद खत्री प्रधान आरक्षक पवन पाटिल, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी आर रामलखन आर रिंकू की महत्वपूर्ण भूमिका रही
