इंदौर -दिनांक 11 मार्च 2022- पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी वारदातों, स्नैचिंग तथा लूट संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एरोड्रम क्षेत्र में दो व्यक्ति चोरी का सामान सस्ते दामो पर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश मे है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम ने थाना एरोड्रम के साथ संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान से दोनो नाबालिक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा ।
दोनो आरोपियों से विस्तृत से पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा इंदौर शहर के थाना सांवेर, थाना अन्नपूर्णा, थाना तेजाजीनगर आदि थानों में पहले भी लूट की वारदात करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध हुए थे तथा आरोपियों ने थाना एरोड्रम क्षेत्र में राह चलती महिला फरियादी के हाथो से बैग स्नैचिंग करके भागे थे जिस पर थाना एरोड्रम में अपराध क्रमांक 137/22 धारा 356,379 का अपराध पंजीबद्ध हुआ था।
दोनो अज्ञात आरोपी घटना दिनांक से फरार थे जिनसे अपराध में चुराई हुई एक सोने की अंगूठी, 01 मोबाईल फोन सहित मश्रुका बरामद कर दोनो नाबालिक आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना एरोड्रम के द्वारा की जा रही है।
