दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला
Spread the loveनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य...
Spread the loveनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य...
Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण...
Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह...
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
14 से 16 अगस्त तक फीनिक्स सिटाडेल मॉल में होगा
इंदौर, 7 अगस्त। इंदौर के कम्युनिटी प्लेटफॉर्म उड़ता कबूतर और अनसीन एमपी के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार ‘मध्य प्रदेश फूड फेस्टिवल’ का आयोजन 14 से 16 अगस्त 2026 तक फीनिक्स सिटाडेल मॉल में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न अंचलों—मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड, बघेलखंड, महाकौशल, चंबल-ग्वालियर और जनजातीय क्षेत्रों के 50 से अधिक पारंपरिक एवं प्रामाणिक व्यंजनों का स्वाद एक ही स्थान पर चखने का अवसर मिलेगा।
फेस्टिवल में सभी व्यंजन प्रसिद्ध फूड रिसर्चर एवं सेलिब्रिटी शेफ हर्षिता काकवानी और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा तैयार किए जाएंगे। पिछले 25 वर्षों से भारतीय पारंपरिक और स्थानीय खाद्य संस्कृति पर शोध कर रहीं हर्षिता काकवानी ने कहा कि मध्य प्रदेश का खान-पान केवल स्वाद तक सीमित नहीं, बल्कि प्रदेश के इतिहास, संस्कृति, प्रकृति और जनजातीय परंपराओं का जीवंत परिचय है। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य लोगों को प्रदेश के वास्तविक और कम चर्चित स्वादों से परिचित कराना है।
उड़ता कबूतर के संस्थापक शशांक गर्ग और ऋतिक साहू ने कहा कि यह आयोजन केवल फूड फेस्टिवल नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक खाद्य विरासत को नए दर्शकों तक पहुंचाने का सामूहिक प्रयास है। इसके माध्यम से लोग स्वाद के साथ-साथ हर व्यंजन के पीछे छिपी संस्कृति और कहानी को भी जान सकेंगे।
वहीं अनसीन एमपी के संस्थापक रौनक आनंद ने कहा कि जिस तरह उनका मंच मध्य प्रदेश की अनदेखी कहानियों को दुनिया तक पहुंचा रहा है, उसी तरह अब प्रदेश के असली स्वाद को भी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इतिहासकार एवं हेरिटेज स्टोरीटेलर अरुणिका माथुर ने कहा कि किसी भी प्रदेश की संस्कृति को समझने का सबसे सहज माध्यम उसका भोजन होता है और यह फेस्टिवल उसी समृद्ध विरासत का उत्सव है।
आयोजकों ने शहरवासियों से 14, 15 और 16 अगस्त को फीनिक्स सिटाडेल मॉल पहुंचकर मध्य प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत, स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक स्वादों का आनंद लेने तथा इस अनूठे फूड फेस्टिवल का हिस्सा बनने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि उड़ता कबूतर इंदौर का एक कम्युनिटी-ड्रिवन प्लेटफॉर्म है, जो हेरिटेज वॉक, कला, साहित्य और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य करता है। वहीं अनसीन एमपी मध्य प्रदेश के लोगों, स्थानों, संस्कृति और विरासत की अनदेखी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाने वाला प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
