नितिन नवीन 25 सितंबर को राजस्थान दौरे पर, जयपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Spread the love नई दिल्ली, 24 सितंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 24 सितंबर ।...
Spread the love आइची-नगोया, 24 सितंबर । भारत...
Spread the love आइची-नगोया, 24 सितंबर । भारतीय...
इंदौर/मध्य प्रदेश। वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘ॐ महाकाल कावड़ सेवा शिविर’ के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, महामंत्री रामस्वरूप गहलोत, लालचंद मित्तल, सुभाष पाटीदार, पंडित नारायण शर्मा और चम्पालाल पटेल सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें भगवान महाकाल की प्रतिकृति भेंट की।
समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों ने शिवभक्तों को भगवान महाकाल की प्रतिकृति प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
सावन मास के पवित्र अवसर पर आयोजित इस शिविर में कावड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान खैमराज सिंह बारोड़, गणपत सिंह गौड़ (पंच प्यारे मित्र मंडल) तथा राजपूत परिषद न्यास के बनवारी लाल पटेल, जमनालाल चंदेल, हेमराज चंदेल, गजेंद्र सिंह चंदेल, लक्ष्मण सिंह चंदेल, ताराचंद चंदेल, पन्नालाल केलवा, रामेश्वर बीना, तुलसीराम केलवा, संतोष डाबी और हरिसिंह गौड़ का भी सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान कावड़ यात्रा के मार्ग पर यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा उन्हें और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
यह शिविर कावड़ यात्रियों के लिए सेवा और समर्पण का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहाँ बड़ी संख्या में शिवभक्त लाभान्वित हो रहे हैं।
