धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
इंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर खुशियाँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से धर्मवीर सेवा संस्थान, इंदौर द्वारा ‘सार्थक दिवाली’ सेवा अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत घुमंतू समाज एवं जनजाति समाज की सेवा बस्तियों में निवासरत बच्चों को नए कपड़े वितरित किए गए। साथ ही बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई।
इस सेवा कार्य में मुन्ना पाल जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को दीपावली की खुशियों में सहभागी बनाना तथा समाज में सेवा, सहयोग और समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से घुमंतू कार्य के जिला संयोजक दीपक चौहान, अरविंद बघेल, अर्जुन सिंह राठौड़, कपिल बारे, गौर बंजारा दल के इंदौर महानगर अध्यक्ष पवन पवार, जितेंद्र राठौर, अंकित महाराज , अंजू नायक, पूजा राठौर, भारत राठौड़, करण पवार, अजय राठौर, एवं धर्मवीर सेवा संस्थान के विशाल श्रीवास ,आयुष पाटिल, प्रियांशु राय, सहित संस्थान के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने यह संदेश दिया कि दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को भी शामिल करें।
धर्मवीर सेवा संस्थान का संकल्प है कि सेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियाँ और सहयोग पहुँचाया जाए।
