Aaj ka Panchang 3 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 3 November 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 3 November 2026:...
Spread the love राजीव रंजन प्रसाद ने कायस्थ...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 3 November 2026:आचार्य...
जयपुर,टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज प्रतिष्ठित ऑल‑न्यू Hilux के लॉन्च की घोषणा की, जो भारत में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टोयोटा की विरासत में शामिल विश्वसनीयता, मजबूती और गुणवत्ता का प्रतीक, नौवीं पीढ़ी की Hilux रग्ड ड्यूरेबिलिटी और हमेशा तैयार रहने वाली क्षमता को जोड़ते हुए बहुउद्देशीय परफॉर्मेंस देने के लिए इंजीनियर की गई है।
आईएमवी प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित, ऑल‑न्यू Hilux को इस तरह विकसित किया गया है कि यह असाधारण ऑल‑राउंड उपयोगिता प्रदान करे। यह हेवी‑ड्यूटी कार्यों के लिए बेहद टिकाऊ है, शहरी ड्राइविंग के लिए आरामदायक है और हल्के एडवेंचर के लिए सक्षम है। यह लचीलापन टोयोटा की “मोबिलिटी फॉर ऑल” की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, साथ ही अपनी विश्वसनीयता के माध्यम से ग्राहकों के साथ आजीवन संबंधों को गहरा करता है।
नए लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, श्री मसाकाज़ु योशिमुरा, चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ़ एग्ज़िक्यूटिव ऑफ़िसर, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा, “टोयोटा किर्लोस्कर मोटर में, कस्टमर सेंट्रिसिटी का मतलब है आज ग्राहकों की ज़रूरतों को समझना और कल उनकी आकांक्षाओं के लिए तैयार रहना। भारत में लगभग तीन दशकों से मौजूदगी के साथ, हम लगातार अपने ग्राहकों की बात सुनकर, भविष्य में निवेश करके और भरोसे, क्वालिटी और रिलायबिलिटी पर आधारित मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्रदान करके आगे बढ़ते जा रहे हैं।”
‘मोबिलिटी फॉर ऑल’ की हमारी विज़न से प्रेरित होकर, हम लंबे समय तक मूल्य निर्माण करने और ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो पीढ़ियों तक ग्राहकों का विश्वास अर्जित करें। ऑल‑न्यू Hilux इस दिशा को और मज़बूत करता है, ग्राहकों के लिए टोयोटा की सिद्ध ड्यूरेबिलिटी, कैपेबिलिटी और डिपेंडेबिलिटी लेकर आता है, जो एक ऐसा वाहन चाहते हैं जो शक्तिशाली भी हो और भरोसेमंद भी।”
नई Hilux को गर्व से प्रस्तुत करते हुए, श्री तदाशी असाज़ुमा, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा, ऑल‑न्यू Hilux और भी मज़बूत, स्मार्ट और एक्सप्रेसिव है यह हमारे ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार विकसित होने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। टोयोटा की ऑथेंटिक इंजीनियरिंग और लेजेंडरी ड्यूरेबिलिटी से समर्थित, नई Hilux बोल्ड डिज़ाइन और पावरफ़ुल परफ़ॉर्मेंस को जोड़ती है, जो यूटिलिटी और लाइफ़स्टाइल के बढ़ते संगम का प्रतिनिधित्व करती है।”
भारत में मोबिलिटी प्रेफ़रेंसेज़ में एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। ग्राहक अब ऐसे वाहनों की तलाश कर रहे हैं जो केवल ट्रांसपोर्टेशन तक सीमित न हों, बल्कि विविध लाइफ़स्टाइल, प्रोफ़ेशनल ज़रूरतों और नए अनुभवों की खोज को भी सपोर्ट करें। टोयोटा में हम इसे एक अवसर के रूप में देखते हैं कि हम ऐसे प्रोडक्ट्स पेश करें, जैसे ऑल‑न्यू Hilux, जो ग्राहकों को अधिक स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और सुकून के साथ सशक्त बनाए।”
प्रोडक्ट की मज़बूतियों पर टिप्पणी करते हुए, श्री सबरी मनोहर, एग्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स‑सर्विस‑यूज़्ड कार बिज़नेस, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा, “ऑल‑न्यू Hilux का एक्सटीरियर और इंटीरियर ‘टफ़ और एजाइल कॉन्सेप्ट के तहत डिज़ाइन किया गया है, जिसमें ‘मज़बूती और फुर्ती’ का संगम है। इसका डिज़ाइन सिंपल होते हुए भी पावरफ़ुल है। 2.8‑लीटर इंजन, टोयोटा की पहचान 4WD कैपेबिलिटी, एडवांस्ड कनेक्टेड टेक्नोलॉजीज़ जैसे 12.3‑इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम विद i‑Connect और सात एयरबैग्स व ड्राइवर असिस्ट फीचर्स सहित व्यापक सेफ़्टी पैकेज के साथ, हमें पूरा विश्वास है कि ऑल‑न्यू Hilux अपनी पीढ़ियों तक सेवा देने की अटूट प्रतिबद्धता को आगे भी कायम रखेगी।”
क्राफ़्टेड फ़ॉर द वाइल्ड
“टफ़ और एजाइल” कॉन्सेप्ट के तहत डिज़ाइन की गई ऑल‑न्यू Hilux रग्ड स्ट्रेंथ और डायनेमिक एजिलिटी को एक आकर्षक नए रूप में जोड़ती है। इसका बोल्ड फ्रंट‑एंड “साइबर सूमो” कॉन्सेप्ट से प्रेरित है, जो सूमो में प्रतिष्ठित प्री‑कॉम्बैट पोश्चर है। यह डिज़ाइन Hilux की मुख्य विशेषताओं स्थिर, मज़बूत और भरोसेमंद होने को प्रदर्शित करता है।
नए डिज़ाइन किए गए फ्रंट बंपर में पियानो ब्लैक एक्सेंट्स, वेलकम फ़ंक्शन वाले एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी फ़ॉग लैंप्स और विशिष्ट डे‑टाइम रनिंग लाइट्स इसकी आधुनिक और प्रीमियम अपील को बढ़ाते हैं। एलॉय व्हील्स, एयरोडायनामिक स्टेबलाइज़िंग फ़िन्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और रिट्रैक्टेबल ORVMs, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप्स और शार्क‑फ़िन एंटीना इसकी विज़ुअल अपील को और ऊँचा करते हैं, साथ ही स्थिरता और आधुनिक फ़ंक्शनैलिटी भी जोड़ते हैं।
पावरफ़ुल, फिर भी सहज
प्रमाणित 2.8‑लीटर BS6 फेज़ 2 डीज़ल इंजन, 150 kW और 500 Nm के साथ, 6‑स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में जोड़ा गया है, जो मज़बूत परफ़ॉर्मेंस और असाधारण विश्वसनीयता प्रदान करता है। 80‑लीटर फ़्यूल टैंक के साथ, इसे लंबी दूरी की सहनशक्ति के लिए बनाया गया है, जो हाईवे, शहरी सड़कों और चुनौतीपूर्ण इलाकों में बेहतर ड्राइवबिलिटी और परिष्कृत एक्सीलरेशन प्रदान करता है। विविध ज़रूरतों के लिए डिज़ाइन की गई, ऑल‑न्यू Hilux ताक़त और सहनशक्ति को निरंतर दर्शाती है, जिसने इसे एक वैश्विक बेंचमार्क बनाया है।
उनके लिए जो नक़्शे से आगे जाते हैं
लिजेंडरी 4X4 क्षमता सबसे मज़बूत एडवेंचर को आत्मविश्वास के साथ लेने के लिए इंजीनियर की गई है। टोयोटा की एडवांस्ड फोर‑व्हील‑ड्राइव सिस्टम, जिसमें हाई (H4) और लो (L4) रेंज शामिल है, विविध इलाकों को आसानी से पार करती है। इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक और डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल (DAC) इसकी ऑफ‑रोड क्षमता को और मज़बूत बनाते हैं। कम्फ़र्ट‑ट्यूनड सस्पेंशन डबल विशबोन फ्रंट, लीफ़ स्प्रिंग रियर और ऑप्टिमाइज़्ड ब्रेकिंग उत्कृष्ट रोड ग्रिप और स्मूद, कंट्रोल्ड राइड प्रदान करते हैं। इम्प्रेसिव अप्रोच और डिपार्चर एंगल्स तथा टोयोटा की प्रसिद्ध चेसिस इंजीनियरिंग के साथ, Hilux चुनौतीपूर्ण लैंडस्केप्स में स्थिरता, नियंत्रण और आत्मविश्वास सुनिश्चित करती है।
रिफाइंड फॉर द जर्नी
हर फ़ंक्शन प्रैक्टिकल है और आधुनिक सुविधाओं के साथ पूरा होता है, जो एक प्रीमियम, विशाल और परिष्कृत केबिन अनुभव प्रदान करता है आराम और फ़ंक्शनैलिटी के लिए विकसित। सॉफ़्ट‑टच अपहोल्स्ट्री विद मेटैलिक एक्सेंट्स, सोच‑समझकर इंटीग्रेटेड स्टोरेज और एर्गोनॉमिकली डिज़ाइन किया गया कॉकपिट एक परिष्कृत, प्रीमियम वातावरण बनाते हैं। टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स और जैम प्रोटेक्शन वाले पावर विंडोज़ जैसी विशेषताएँ रोज़मर्रा की उपयोगिता को बढ़ाती हैं। स्मार्ट एंट्री और पुश स्टार्ट/स्टॉप, पार्क असिस्ट, पावर स्टीयरिंग, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज़ कंट्रोल, रियर आर्मरेस्ट, PM2.5 एयर फ़िल्ट्रेशन और मल्टीपल ड्राइव मोड्स इको, नॉर्मल और स्पोर्ट के साथ सुविधा और भी ऊँची होती है, जो अधिक आराम और पर्सनलाइज़ेशन प्रदान करती है।
रोमांच और नवाचार का संगम
एडवांस्ड कनेक्टिविटी और सहज तकनीक यात्रियों को लगातार जुड़े रहने का अनुभव देती है। बड़ा 12.3‑इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ आता है, वहीं नया ऑप्टिट्रॉन मेटल‑टोन कॉम्बीमीटर विद इल्यूमिनेशन कंट्रोल कनेक्टिविटी को और भी स्मूद बनाता है। टोयोटा का i‑Connect फीचर ड्राइविंग को और अधिक आकर्षक और कनेक्टेड अनुभव में बदलता है, जो एडवांस्ड इंफोटेनमेंट इकोसिस्टम को पूरा करता है। मल्टी‑इन्फॉर्मेशन TFT डिस्प्ले, स्टीयरिंग‑माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और वॉइस रिकग्निशन उपयोग को आसान बनाते हैं। आठ स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और सहज डिजिटल इंटरफेसेज़ आराम को और ऊँचा करते हैं, जिससे यात्री हर सफ़र में जुड़े रहते हैं, मनोरंजन पाते हैं और जानकारी प्राप्त करते हैं।
मज़बूती से बना, सुरक्षा से समर्थित
सक्रिय और निष्क्रिय सुरक्षा सुविधाओं का व्यापक सेट मन की शांति सुनिश्चित करता है। सात SRS एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), एंटी‑लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) विद ब्रेक असिस्ट (BA), इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, ISOFIX चाइल्ड रेस्ट्रेंट एंकरिज और फ्रंट सीटबेल्ट्स विद फ़ोर्स लिमिटर्स समग्र सुरक्षा को मज़बूत बनाते हैं। इम्पैक्ट‑एब्ज़ॉर्बिंग ग्लोबल आउटस्टैंडिंग असेसमेंट [GOA] बॉडी स्ट्रक्चर और स्पीड‑सेंसिंग डोर लॉक्स टोयोटा के समग्र सुरक्षा दृष्टिकोण को और सुदृढ़ करते हैं। इसके अलावा, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर तथा TPMS विज़िबिलिटी, अवेयरनेस और ड्राइवर कॉन्फिडेंस को विभिन्न परिस्थितियों में बढ़ाते हैं।
खुशनुमा ओनरशिप अनुभव
ग्राहक इस मज़बूत अशोर्ड सर्विस इकोसिस्टम के साथ एक खुशनुमा ओनरशिप अनुभव का आनंद ले सकते हैं। हम सुनिश्चित करते हैं कि हर सफ़र में ओनरशिप सहज हो, देखभाल सुनिश्चित हो और ग्राहकों को आत्मविश्वास मिले।
अपना बनाइए
ऑल‑न्यू Hilux छह आकर्षक एक्सटीरियर रंगों में उपलब्ध है, जिन्हें इसके बोल्ड और डायनेमिक कैरेक्टर को पूरा करने के लिए सावधानी से चुना गया है। ग्राहक सुपर व्हाइट, प्लेटिनम पर्ल व्हाइट, एटिट्यूड ब्लैक+, इमोशनल रेड और नए पेश किए गए सल्फ़र मेटैलिक+ तथा ऐश में से चुन सकते हैं। हर रंग वाहन की दमदार रोड प्रेज़ेंस को और भी प्रभावशाली बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इसके दमदार प्रेज़ेंस को और बेहतर बनाने के लिए, Hilux को जेन्युइन एक्सेसरीज़ की एक रेंज के साथ कस्टमाइज़ किया जा सकता है। इनमें हेडलैम्प गार्निश, डोर गार्निश किट्स, साइड वाइज़र्स, साइड प्रोटेक्टिव मोल्डिंग्स और अन्य शामिल हैं, जो स्टाइल और व्यक्तिगत पहचान को और बढ़ाते हैं।
आकर्षक प्राइसिंग स्ट्रक्चर
ऑल‑न्यू Hilux एक्सेप्शनल वैल्यू प्रदान करती है और इसे आकर्षक शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, विवरण इस प्रकार है:
| वेरिएंट्स | एक्स शोरूम प्राइस (₹) |
| 4X4 VX, AT | Rs. 3,669,000 |
| 4X4 GX, AT | Rs. 3,369,000 |
| 4X2 GX, AT | Rs. 3,199,000 |
(+ – केवल VX 4X4 ग्रेड के लिए लागू)
ग्राहक अपने नज़दीकी टोयोटा डीलरशिप पर जा सकते हैं या ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं https://www.toyotabharat.com/#
नोट – * ‘साइबर सूमो शब्द का प्रयोग केवल एक वर्णनात्मक डिज़ाइन थीम के रूप में किया गया है, जो वाहन की स्टांस और अनुपात को जापानी सूमो रेसलर्स से प्रेरित बताता है। यह टोयोटा का मॉडल नाम, वेरिएंट नाम, सब‑ब्रांड, ट्रेडमार्क या प्रोडक्ट डेज़िग्नेशन नहीं है। ‘Hilux’ वाहन का एकमात्र मॉडल नाम बना रहता है।”
