छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
इंदौर। धर्मवीर सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को खजराना स्थित महक वाटिका गार्डन में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, भरण-पोषण, बाल संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी और कानूनी परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र पांड्या (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, इंदौर एवं पूर्व प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट) तथा गिरधारी राठौड़ (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, इंदौर एवं घुमंतू कार्य सहसंयोजक) की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्य खोदरे ने बताया कि धर्मवीर सेवा संस्थान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाना और उन्हें उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
शिविर में विपिन पाटीदार, अधिवक्ता दीपक चौहान, अधिवक्ता हितेश शर्मा, चेतन भोंसले, सौरभ पांडे, जितेंद्र राठौर, रामेश्वर चौरसिया, प्रियांशु राय, आयुष पाटिल, गौरव विश्वकर्मा सहित घुमंतू कार्य जिला इंदौर, जनजाति विकास मंच इंदौर एवं धर्मवीर सेवा संस्थान के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर निःशुल्क विधिक परामर्श का लाभ उठाया।
