टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी सीजन 3 ने सात देशों में अपने वैश्विक विस्तार को दी गति तीन नए देशों
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love इंदौर, 31 अक्टूबर । भारत...
Spread the love 100 से अधिक स्टार्टअप को...
पं. बालकृष्ण शर्मा का हुआ विधि-विधान से पाद-पूजन, मातृ शक्तियों ने दी भजनों की प्रस्तुतियाँ
इंदौर। माधव एक्सप्रेस प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी माँ भवानी माता मंदिर परिसर, हरसौला में गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे से सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ हुआ। इसके पश्चात मंदिर के पुजारी, ज्योतिषाचार्य एवं श्रीमद भागवताचार्य पं बालकृष्ण शर्मा का विधि-विधान से पाद-पूजन किया गया। उपस्थित सभी भक्तगणों ने मिलकर गुरु वंदना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को गुरुदीक्षा भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान मातृ शक्तियों द्वारा एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय और गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पं. बालकृष्ण शर्मा का अभिनंदन किया। जिला पंचायत के सदस्य दिनेश सिंह चौहान, समाजसेवी मदन परमालिया, गणेश वर्मा, बंटी शर्मा, अरविंद शर्मा, राज बेंद्रे, भरत शर्मा, सुरेश बारोड, जितेन्द्र सोलंकी, सुरेश परमार, कान्तिलाल चौधरी ने शाल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।
