छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल : 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले..देखें पूरी लिस्ट..!!
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने...
Spread the loveरायपुर–दीया भारतीय जीवन और संस्कृति में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...
कांवड़ यात्रियों को स्वास्थ्य जांच, विश्राम और आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी
इंदौर।माधव एक्सप्रेस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप ओंकारेश्वर से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए आने वाले कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु ‘ॐ महाकाल कांवड़ सेवा शिविर’ का शुभारंभ जस्टिस राकेश सक्सेना ने किया।
उद्घाटन के दौरान जस्टिस सक्सेना ने स्वास्थ्य परीक्षण टीम से चर्चा कर चिकित्सा व्यवस्था, दवाइयों एवं प्राथमिक उपचार सुविधाओं का निरीक्षण किया। शिविर में यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां, विश्राम, फलाहार एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, के.के. गोयल(कॉन्टैक्टर), खेमराज बारोड़, ललित अग्रवाल, गणपतसिंह गौड सीएचओ शिवराजसिंह सोनगरा, प्रिया मालवीया, रवि कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पदाधिकारी एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जस्टिस राकेश सक्सेना ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था के साथ सेवा और समर्पण का भी पर्व है। वहीं, वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन के पदाधिकारियों ने श्रावण मासभर कांवड़ यात्रियों की सेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से कांवड़ यात्रियों की सेवा और सहयोग का संदेश दिया।
