2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
खंडवा/माधव एक्सप्रेस 30 जुलाई 2026, श्रावण मास के दौरान दर्शनार्थियों की भारी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किए गए हैं। एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन एवं आवागमन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से एकांगी मार्ग व्यवस्था (वन-वे सिस्टम) लागू की गई है।
*सामान्य श्रद्धालु*
पुराने बस स्टैंड से रूट
निर्वाणी अखाड़ा जूता-चप्पल स्टैंड → जेपी चौक → पुराना पुल → रैम्प → गर्भगृह → झूला पुल → स्काईब्रिज → निर्वाणी अखाड़ा।
न्यू बस स्टैंड (दांडी तिराहा) की ओर से रूट
गजानन आश्रम → ब्रह्मपुरी जूता-चप्पल स्टैंड → स्काईब्रिज → जेपी चौक → पुराना पुल → रैम्प → गर्भगृह → झूला पुल → ब्रह्मपुरी जूता-चप्पल स्टैंड -> गजानन आश्रम -> प्रसादालय पार्किंग।
*प्रोटोकॉल एवं शीघ्र दर्शन श्रद्धालु*
प्रोटोकॉल एवं शीघ्र दर्शन टिकटधारी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्वाणी अखाड़ा एवं ब्रह्मपुरी पार्किंग में रिस्टबैंड काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां जूता-चप्पल स्टैंड की भी व्यवस्था है।
पुराने बस स्टैंड से रूट
निर्वाणी अखाड़ा सेंटर → स्काईब्रिज → झूला पुल → गर्भगृह → झूला पुल → स्काईब्रिज → निर्वाणी अखाड़ा।
न्यू बस स्टैंड से रूट
प्रसादालय पार्किंग -> गजानन आश्रम → ब्रह्मपुरी पार्किंग सेंटर → झूला पुल → गर्भगृह → झूला पुल → ब्रह्मपुरी पार्किंग सेंटर।
जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग व्यवस्था का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
