Aaj ka Panchang 23 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026:...
Spread the love23 October 2026 Rashifal: आज के...
Spread the love इस त्यौहार के माहौल में,...
शहनाज़ हुसैन
वरसात शुरू हो चुकी है और ऐसे में हवाओं में ठण्डेपन का अहसास महसूस हो रहा है | लेकिन इसके बाबजूद बारिश के मौसम में भी धुप से सुरक्षा बहुत जरूरी होती है क्योंकि सूर्य की यु वी किरणें बादलों को पार करके जमीन पर आ जाती हैं और आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचती हैं |
ऐसे आप 30 एस पी एफ या इससे जायदा क्षमता की सनस्क्रीन लगाएं | लेकिन त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन के साथ साथ घरेलू उपचारों पर भी भरोसा करें जोकि कई मायनों में सनस्क्रीन से भी ज्यादा प्रभाबी होते है |
| बास्तव में अगर आप घर में रखी कुछ प्रकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें तो यह सनस्क्रीन से ज्यादा प्रभाबी साबित हो सकती हैं और आप की जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा |
मेरा यह मानना है की धुप से बचने के लिए सनस्क्रीन के साथ साथ शरीर की प्रकृतिक क्षमताओं पर भी भरोसा करना चाहिए |
घर में उपलब्ध चीजों से सनस्क्रीन बनाने के लिए एलोवेरा जेल, नारियल तेल, शिया बटर और जिंक ऑक्साइड जैसे प्राकृतिक अवयवों का उपयोग किया जा सकता है। इन अवयवों को मिलाकर एक क्रीम बनाई जा सकती है जो त्वचा को धूप से बचाने में मदद करती है।
1 ——धुप की जलन से त्वचा की सुरक्षा में एलो वेरा महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है | एलो वेरा को आप सीधे पौधे से तोड़कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं | आप इसकी शाखा को खुरच कर जेल निकल लें और इसे सीधे अपनी त्वचा पर लगा लें और कुछ देर बाद त्वचा को ताजे पानी से धो डालें | यह सनबर्न का बेहतर इलाज है /
2 —खीरा और गुलाब जल —–त्वचा के लिए गुणकारी खीरा का इस्तेमाल भी आप सनस्क्रीन लोशन बनाने के लिए कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करें और उसका पूरा रस निकाल लें। अब इसमें गुलाबजल मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को आप सनस्क्रीन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडी तासीर की वजह से खीरा आपको ठंडक देगा।
3 —नारियल और जैतून तेल
नारियल और जैतून तेल से बना सनस्क्रीन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आधे कप नारियल तेल में ऑलिव ऑयल की 15 बूंदें डालें। अब इसमें 7 बूंदें कैरट सीड्स ऑयल मिलाएं और इसे एक कांच की बोतल में भरकर रख दें। आप इसे लंबे समय तक सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 –शिया बटर और बदाम तेल
कांच के कटोरे में दो चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच शिया बटर, 1 चम्मच कोको बटर, विटामिन ए कैप्सूल, जिंक ऑक्साइड आधा चम्मच लें|
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक एयर टाइट कंटेनर में रख ले और बाहर जाने से 15 —20 मिनट पहले लगा लें |
5 —एलोवेरा और शिया बटर— -एलोवेरा और शिया बटर सनस्क्रीन बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1.–2 चम्मच नारियल तेल, 3.—4 चम्मच शिया बटर और 3—4 चम्मच जिंक ऑक्साइड को एक कटोरे में मिलाकर क्रीम जैसा मिश्रण बना ले | इस मिश्रण को एक प्लास्टिक के डब्बे में डाल कर फ्रीज में रख लीजिये और इसका हर दो घण्टे बाद नियमित रूप से उपयोग कीजिये | एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और त्वचा को ठंडक प्रदान करता है |
6 —–विटामिन ई और जिंक ऑक्साइड सनस्क्रीन बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 4.—5 बूंद विटामिन ई का तेल, 1 चम्मच सूरजमुखी का तेल और 2.–3 चम्मच जिंक ऑक्साइड को कांच के कटोरे में मिलाकर क्रीम जैसा मिश्रण बना लें इस मिश्रण को फ्रीज में एयरटाइट कन्टेनर में रख लें और अपनी सुविधा के अनुसार हर दो तीन घण्टे के बाद लगा लें |
जिंक ऑक्साइड त्वचा के लिए एक अच्छा सनस्क्रीन है क्योंकि यह यु वी ए और यु वी बी दोनों किरणों को ब्लॉक करता है |
7 –अखरोट तेल सनस्क्रीन——1/ 4 कप एलोवेरा जेल, 25.–30 बूंद अखरोट का तेल, 1 कप शिया बटर, 2.—3 चम्मच नारियल तेल और 2.—-3 चम्मच जिंक ऑक्साइड को कांच के कटोरे में मिक्स करके क्रीम जैसा मिश्रण बना लें और इस मिश्रण को फ्रीज में रख लें /इस क्रीम को त्वचा पर दो घण्टे के बाद अप्लाई करें |
शिया बटर त्वचा को नरम और मुलायम बनाने में मदद करता है/ नारियल तेल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक सनस्क्रीन है|
8 —– कांच के कटोरे में चार चमच्च ऐलोवेरा जेल और चार चमच्च नारियल तेल को अच्छे से मिक्स करें जब तक इसका टेक्सचर अलग क्रीमी टाइप न हो जाए | इसको सुगन्धित करने के लिए दो या तीन बून्द
गुलाब या चंदन का तेल डालें| इन सबको मिक्स करके क्रीम बना लें |
इस क्रीम को एक कांच के डब्बे में रख दें| जब भी आप बाहर निकले तो इसे 15 या 20 मिनट पहले चेहरे , गर्दन और हाथों पर अच्छी तरह से लगाए और 2 से 3 घंटे बाद नियमित रूप से लगाएं
लेखिका शहनाज़ हुसैन अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है |
