बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
उज्जैन। माधव एक्सप्रेस परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी चौराहा स्थित समाज कार्यालय में आयोजित की गई। लगभग 50 सदस्यों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सुधीर तिवारी, श्रीधर शुक्ला, टिंकू अग्निहोत्री और मयंक तिवारी को मनोनीत किया गया है। महासचिव योगेंद्र शुक्ला, सचिव गणेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनीष शुक्ला तथा सह-कोषाध्यक्ष देव वाजपेयी बनाए गए हैं।
अन्य पदों में सांस्कृतिक सचिव इंजी. प्रफुल्ल शुक्ला, सह-सचिव नवल मिश्रा व अभय पांडे, संगठन मंत्री गंगाप्रसाद मिश्रा तथा संयुक्त सचिव मनोज दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा विंग के प्रभारी पद पर अभिषेक मिश्रा व उज्जवल तिवारी, महिला विंग प्रभारी रंजना दीक्षित और प्रचार सचिव पद पर पुष्करण दुबे व प्रबोध पांडे को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ मार्गदर्शन मंडल में प्रेमकुमार मिश्रा, डॉ. कात्यायन मिश्रा, राजलोटन मिश्रा, राममोहन शुक्ला, डॉ. विनय तिवारी, कैलाश तिवारी व अतुल तिवारी को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में रवि शुक्ला, अजय पांडे, रामेश्वर दुबे, डॉ. प्रशांत तिवारी और अमरीश तिवारी को मनोनीत किया गया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष अमित तिवारी ने समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु शीघ्र भूमि पूजन कराने की घोषणा की।
