नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
रक्तांचल सीजन 3 का प्रीमियर 16 जुलाई से केवल MX Player by Prime Video पर मुफ्त स्ट्रीम होगा
इंदौर, 20 जुलाई 2026: रक्तांचल सीजन 3 की रिलीज से पहले शो के प्रमुख कलाकार निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने फैशन पाठशाला (इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग) में आयोजित खास कार्यक्रम में अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। पर्दे पर वसीम खान और विजय सिंह की दमदार टक्कर के लिए पहचाने जाने वाले दोनों कलाकारों ने फैंस के साथ बातचीत की, तस्वीरें खिंचवाईं और आगामी सीजन से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। इंदौर में उनका यह दौरा दर्शकों के लिए यादगार बन गया।
फैशन पाठशाला (इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग) में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने बताया कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा रोमांचक, तीखी और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी है। उन्होंने अपने किरदारों की तैयारी, चुनौतीपूर्ण दृश्यों और शूटिंग के यादगार किस्से भी साझा किए। कार्यक्रम में मौजूद प्रशंसकों ने कलाकारों का जोरदार स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेने व बातचीत करने का अवसर भी मिला।
इंदौर की मेहमाननवाजी और यहां के दर्शकों के उत्साह की सराहना करते हुए दोनों कलाकारों ने कहा कि शहर से मिला प्यार उनके लिए बेहद खास है। फैशन पाठशाला (इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग) में फैंस के साथ बिताए गए इन पलों ने रक्तांचल सीजन 3 को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया। कलाकारों ने दर्शकों से अपील की कि वे इस नए सीजन को जरूर देखें।
ऋतम श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित, सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा लिखित और जार मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस सीजन में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, करण पटेल, माही गिल, राजेश कुमार और विक्रम कोचर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीजन बदले, महत्वाकांक्षा, बदलती वफादारियों और विश्वासघात की कहानी को पहले से अधिक गहराई के साथ पेश करेगा। रक्तांचल सीजन 3 का प्रीमियर 16 जुलाई से केवल MX Player by Prime Video पर मुफ्त स्ट्रीम होगा
