बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
माधव एक्सप्रेस के लिए गौरव पेड़वा की रिपोर्ट
उज्जैन: दशनामी दत्त सेना संगठन की प्रदेश स्तरीय मंडल बैठक इंगोरिया स्थित शुभ रत्न गार्डन में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर आनंद गिरि महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संगठन के आधिकारिक लोगो (Logo) के अनावरण के साथ हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर आनंद गिरि महाराज ने कहा कि मठ, मंदिर और समाधि स्थलों की भूमि पर हो रहे कथित अतिक्रमण की घटनाओं को देखते हुए इस संगठन की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से सनातन धर्म के लोगों को जोड़ा जाएगा।
संगठन प्रमुख गोस्वामी ईश्वर गिरि नागावाड़ी ने प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश में 1 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा भू-समाधि के लिए शासकीय भूमि आवंटित कराने और धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में महंत मंगल भारती (कोटेश्वर), महंत विजय गोस्वामी (उज्जैन), महंत नरेंद्र गिरि (उज्जैन) और महंत दिनेश गिरि (सीतामऊ) सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन के विस्तार की रूपरेखा तय की।
इस अवसर पर बड़नगर, सीतामऊ, जावरा, नागदा-खाचरोद, धार, देवास, रतलाम सहित विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत हरिओम गोस्वामी ने किया, मंच संचालन रविन्द्र भारती कोटेश्वर ने किया तथा आभार व्यक्त महंत देव पूरी (बड़नगर) ने किया।
