पेट्रोल पंप मित्र मंडल ने धूमधाम से की गणपति बप्पा की स्थापना
Spread the loveपेट्रोल पंप मित्र मंडल ने धूमधाम...
Spread the loveपेट्रोल पंप मित्र मंडल ने धूमधाम...
Spread the love इंदौर | 15 सितंबर 2026इंदौर...
Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग...
उज्जैन। माधव एक्सप्रेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयाराजे में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम द्वारा छात्राओं के लिए एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान NDRF टीम के विशेषज्ञों ने बाढ़, भूकंप, आगजनी जैसी विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक तौर-तरीकों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने और सुरक्षित निकासी तकनीकों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन का दायित्व हेमंत दुबे ने निभाया। स्कूल प्रशासन एवं छात्राओं ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।
