बिस्टान;–भगवानपूरा।।माधव एक्सप्रेस।। विकास खण्ड में ग्राम बलखड़ के पटवारी हल्का नम्बर 18 में पटवारी सौरभ ठाकुर दुवारा किसानों की फसल घर बैठे ही पोर्टल पर चढ़ा दी है इससे किसानों का समर्थन मूल्य के लिये पंजीयन नही हो रहा है बलखड़ के किसान मिश्रीलाल मालवीया अर्जुन,शिवकोर बाई,बॉडी के किसान सचिन जांगड़े,मनोज मालवीया ने बताया कि पटवारी की लापरवाही के चलते हमारी परेशानी बढ़ गई है।हमारे खेतो में चना बोया हुआ है व पटवारी दुवारा पोटल पर गेहूं चढ़ा दिया है जिसके कारण समर्थन मूल्य पर समिति में पंजीयन नही हो रहा है वही 18 फरवरी को पटवारी से बात हुई तो बोले में कर दूंगा उसके बाद से आज दिनांक तक पटवारी का मोबाइल बन्द आ रहा है वही किसानों का कहना है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा।किसानों ने कहा कि बाजार में गेंहू चने का दाम कम रहेगा व समर्थन मूल्य पर अधिक भाव रहेगा इससे किसानों का नुकसान हो रहा है। राजस्व विभाग के पटवारी ने खेतों में न घुमते हुऐ घर बैठे ही सर्वे कर दिया है। किसान मनोज मालविया दुवारा इस संबंध में भगवनपुरा तहसीलदार रामकृष्ण परिहार को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। अब किसान दुवारा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज की गई है किसानों ने बताया कि शनिवार पटवारी की लापरवाही की शिकायत जिला कलेक्टर को भी की जाएगी।
ओटीपी नही आने से परेशान किसान;–
किसानों ने बताया कि समितियों व कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीयन में समस्या आ रही है सर्वर के कारण किसानों को ओटीपी नही जा रहा है तो कभी फिंगर नही लग रहे है वही पंजीयन की 5 मार्च आखरी बताई गई है किसानों ने तारीख बढ़ाने की मांग की है।
इस सम्बंध में भगवानपुरा तहसीलदार रामकृष्ण अहिवार ने कहा कि मेरे पास इस प्रकार की कोई शिकायत नही आई है आपके द्वारा बताया जा रहा है फिर भी उन किसानों की सूचि भेज दी जाय में उसे करवा देता हूं।
