आगामी त्यौहार को देखते हुए थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक
थांदला (विवेक व्यास,माधव एक्सप्रेस थांदला) – आगामी त्योहारों को देखते हुए आज पुलिस थाना थांदला पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना, नायब तहसीलदार अनिल बघेल, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर सीएमओ भारत सिंह टाक, थाना प्रभारी कौशल्या चौहान के आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी त्यौहार को देखते हुए नगर के गणमान्य नागरिकों से प्रशासन ने राय जाननी चाही वही मीडियाकर्मी सहित जन प्रतिनिधि ने कहा की त्योहारों की सुरक्षा एवम आवागमन बाधित ना हो। अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना ने बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी को यातायात एवं सुरक्षा के बंदोबस्त का जिम्मा दिया। नगर परिषद सीएमओ को शुद्ध जल वितरण एवं पूरे नगर में लाइन मार्क करने का जिम्मा दिया। साथ ही विद्युत विभाग को रोड के बीच में लटक रहे तारों को ऊंचा किया जाने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक मे उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी सहित नगर के पत्रकारगण ओर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
