इंदौर तीन मार्च, 2022
पेडमी की गौशाला में गायों की मौत की घटना प्रकाश में आने पर कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने एसडीएम श्री प्रतुल चंद्र सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि गौशाला में रख-रखाव, चिकित्सा और अन्य सभी प्रबंधों की छानबीन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह संज्ञान में आया है कि इस गौशाला में आस-पास के गांवों से बीमार और बूढ़ी गायों को यहां उपचार के लिए रखा जाता था। अनेक गायों के पेट में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन भी मिलती रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री सिन्हा को निर्देश दिए हैं कि उप संचालक पशु चिकित्सा के साथ मौके पर जाकर जांच करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने मृत गायों के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के निर्देश भी दिए हैं।
