उज्जैन ।आगामी 1 मार्च से 7 मार्च तक सारे देश में भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा भारत तिब्बत अंतर्संबंध राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कैलाश मानसरोवर, भारत, तिब्बत और चीन की जानकारियों व बीटीएसएस से जुड़े सवालों की होगी।
यह जानकारी देते हुए भारत तिब्बत समन्वय संघ के नगर जिला अध्यक्ष मयूर अग्रवाल महामंत्री राजेश व्यास व प्रतियोगिता के संयोजक मुकेश धाकड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन होगी। इस प्रतियोगिता में आयु अथवा शिक्षा का बंधन नहीं रहेगा। किसी भी आयु वर्ग का कितना भी शिक्षित अशिक्षित व्यक्ति इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। इसमें कुछ सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे तथा सवालों का जवाब उसको लिखित रूप में देना होगा। भाषा हिंदी, अंग्रेजी कोई भी प्रयोग कर सकते हैं। आपने बताया कि गूगल फॉर्म के माध्यम से होने वाली प्रतियोगिता का समय 1 घंटा होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रतिभागी को ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। जिसमें उसने इस प्रतियोगिता में सहभागिता की है उसका यह प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद प्रांत के अनुसार उसकी लिस्टिंग होकर हर प्रांत से प्रथम द्वितीय व तृतीय नामों का चयन किया जावेगा । उनको बाद में व्यक्तिगत तौर पर अलग से सर्टिफिकेट व पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से देश भर के एक लाख से अधिक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता मे भाग लेगे । भारत तिब्बत संबंध में संघ के नगर अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें प्रभारी श्री मुकेश धाकड़ सहयोगी सर्वश्री नरेश राठौड़ ,दीपक सैनी ,संदीप जोशी ,श्रीमती तनुजा गोयल के रूप में रखा गया है।
सादर प्रकाशनार्थ
दैनिक——— भवदीय
राजेश व्यास
मो. 9977721777
