इंदौर -दिनांक 21 फरवरी 2022-इंदौर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपातिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।
फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक राजकुमार साहू निवासी इंदौर से फ्राड की संपुर्ण जानकारी लेकर जांच की जिसमे ज्ञात हुआ कि *ठग द्वारा आवेदक को एसबीआई बैंक के.वाय.सी. अपडेट करने के नाम पर मेसेज पर लिंक भेजकर आवेदक से बैंक संबंधि डिटेल्स व ऑनलाईन बैंकिंग के आईडी-पासवर्ड ठग द्वारा प्राप्त कर आवेदक के साथ ठगी की गई थी।*
जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर आवेदक की आहरित राशि 78,899/- रूपये स्वंय के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।
*आमजन को सूचित किया जाता है की किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर भेजी गई लिंक पर क्लिक ना करे एवं अपनी बैंक संबंधि व निजी जानकारी कभी किसी अंजान से से शेयर ना करे। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445 पर सूचित करे।*
