इंदौर -दिनांक 17 फरवरी 2022– श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायण चारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थ तस्करों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार एवं नार्को हेल्पलाईन” अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर को निर्देशित किया गया, जिनके द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर को अवैध मादक पदार्थ बिक्री के संबंध मे पतारसी एवं निगरानी के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपीगणों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशन में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व उपयोग मे संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनिय रुप से लगातार असुचना संकलन करते मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति थाना सदरबाजार क्षेत्र में टेबलेट के रूप में मादक पदार्थ का अवैधरूप से बिक्री कर रहा है, मुखबिर की सुचना को सही मानते हुए *क्राईम ब्रांच व थाना सदरबाजार* की टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति को देखने पर भागने का प्रयास करते घेराबंदी कर पकड़ने पर अपना नाम *1.रितेश उर्फ मोनू पिता देवेंद्र पांडे निवासी 426/2 बाणगंगा,इंदौर* बताया का होना बताया एवं आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 2160 प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट पायी गई, जो की बिना डॉक्टर के लिखे खरीदना व सेवन करना प्रतिबंधित है। टेबलेट के स्त्रोत के संबंध में सख्ती से पूछताछ करते आरोपी रितेश ने मेडिकल संचालक *2.जितेंद्र उर्फ जीतू पिता देवेंद्र कुमार जैन निवासी 23 सुखदेव नगर एरोड्रम रोड इंदौर* की दुकान से खरीदना बताया। आरोपी मेडिकल संचालक द्वारा बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से ट्रामाडोल टेबलेट तस्करों को बिक्री कर रहा था जिससे आरोपी तस्कर खरीद कर आमजन को नशे की आदत लगाते हुए ऊंचे दामों में शहर में तस्करी करना कबूला।
आरोपीयों से *2160 प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट जप्त कर*, दोनो आरोपीयो के विरुद्ध *थाना सदरबाजार पर अपराध धारा 08/22,8/29 NDPS ACT व 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम* का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
