बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
इंदौर। वैश्विक गुणवत्ता और उत्कृष्ट प्रबंधन शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर 13 जून 2026 को अपना 14वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इस अवसर पर PGDM बैच 2024-26 , FPM 2021-25, 2022-26 बैच के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी और उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री
शिवाप्रसाद जुलुरी, प्रबंध निदेशक, PwC इंडिया होंगे, जो विद्यार्थियों को नेतृत्व, नवाचार और भविष्य के अवसरों पर संबोधित करेंगे।
हाल ही में AACSB मान्यता प्राप्त करने के साथ जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट विश्व के शीर्ष 6 प्रतिशत तथा भारत के शीर्ष 1 प्रतिशत बिजनेस स्कूलों में शामिल हुआ है, जो इसकी वैश्विक शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।
जयपुरिया ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री श्रिवत्स जयपुरिया ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव है। वहीं, डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती, निदेशक, जयपुरिया इंदौर ने कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों के लिए सीखने से नेतृत्व की यात्रा की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
यह गरिमामय आयोजन विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत की विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति में आयोजित होगा।
