दिवाली की शाम कब करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Spread the loveछत्तीसगढ़।: आज रविवार, 8 नवंबर को...
Spread the loveछत्तीसगढ़।: आज रविवार, 8 नवंबर को...
Spread the loveजगदलपुर। संजय मार्केट के पास मोती...
Spread the loveगरियाबंद, छत्तीसगढ़। देवभोग थाना पुलिस ने...
बालोद के आडेझर गांव की घटना; शराब के नशे में वारदात का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धनतेरस की रात एक बुजुर्ग की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी गई। महामाया थाना क्षेत्र के आडेझर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने मामा ससुर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से 60 वर्षीय रत्तीराम की मौत हो गई। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।
पत्नी से विवाद के दौरान किया हमला
जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात करीब 12 बजे की है। आरोपी सुखराम नेताम शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। इसी दौरान पास में सो रहे उसके मामा ससुर रत्तीराम पर उसने टंगिया से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी को पकड़ा
हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां बुजुर्ग को लहूलुहान हालत में देखकर लोगों ने आरोपी सुखराम को पकड़ लिया। उसके भागने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने उसे खूंटे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही महामाया थाना पुलिस और डायल 112 की टीम गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
