वाणी साहित्य उत्सव में डॉ. मनमोहन वैद्य ने रखा भारतीय ‘स्व’ और वैश्विक कल्याण का दृष्टिकोण
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
Spread the love निःशुल्क स्वास्थ्य एवं शिक्षा, किसानों...
Spread the love मुंबई: यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI...
जनगणना कार्य अंतर्गत सभी एचएलबी में गणना शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश
बलौदाबाजार,6 मई 2026
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो के साथ सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे समाधान शिविर की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व सम्बधित लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियो को दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि अविवादित बंटवारा, नामांतरण, त्रुटि सुधार हेतु अभियान चलाएं। 15 दिन का कार्ययोजना बनाकर पटवारी और आरआई से प्रतिवेदन लें। इसी तरह स्वामित्व योजना अंतर्गत किसानों का स्वामित्व कार्ड बनाएं। उन्होंने जनगणना अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की समीक्षा करते हुए भाटापारा एवं लवन तहसील में अब जिन एचएलबी में गणना कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है वहां शीघ्र प्रारम्भ कराएं। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का पोर्टल पर तत्काल प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निराकरण की जानकारी शिविर स्थल पर देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही लंबित आवेदन का भी जल्द निराकरण कर आवेदक को सूचित करने कहा। उन्होंने शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण के साथ ही जल संचय वाहिनी को भी सम्मानित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने आगामी 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखने हेतु जिले में उपयुक्त स्थल का चिन्हाँकित कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अपर कलेक्टर, एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
