ब्रेकिंग : CRPF के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान थमीं सांसें…मचा हड़कंप…
Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में...
Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से...
Spread the loveमुंबई – WhatsApp पर किसी को...
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की त्वरित कार्रवाई, सरभोका के मिशन पारा में खराब हैंडपंप सुधार कर पेयजल व्यवस्था की गई सुचारु
एमसीबी/06 मई 2026
भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगातार सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरभोका के मिशन पारा (सरपंच घर के पास) में विभागीय टीम द्वारा हैंडपंपों का निरीक्षण एवं मरम्मत कार्य किया गया।
गर्मी के तीव्र प्रकोप को देखते हुए विभाग द्वारा खराब एवं बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर पुनः चालू किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। हैंडपंप सुधार कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है और दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की यह त्वरित पहल प्रशासन की संवेदनशीलता तथा ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विभाग द्वारा जिलेभर में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल स्रोतों की सतत निगरानी, निरीक्षण एवं सुधार कार्य निरंतर जारी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए हैंडपंप मरम्मत, जल स्रोतों के संरक्षण एवं त्वरित तकनीकी सुधार को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस सतत अभियान से जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को राहत मिल रही है और पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो रही है।
