सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण पत्र
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना प्रदेश में नागरिक...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना प्रदेश में नागरिक...
Spread the loveरायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन...
Spread the loveजीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर...
गुरुग्राम, भारत – 13 अप्रैल, 2026 – भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने ‘बीस्पोक एआई टॉप-माउंट फ्रीज़र’ रेफ्रिजरेटर लाइन-अप के विस्तार की घोषणा की है। यह नई रेंज भारतीय घरों में समझदारी भरी बिजली बचत और आधुनिक लुक लाने के लिए तैयार की गई है। शानदार बीस्पोक डिज़ाइन वाले इन रेफ्रिजरेटर्स में एडवांस एआई फीचर्स, स्मार्ट कनेक्टिविटी और भरोसेमंद परफॉरमेंस का बेहतरीन मेल है।
रेफ्रिजरेटर्स की इस नई रेंज में 256 लीटर और 236 लीटर की क्षमता वाले चुनिंदा मॉडल्स वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं, ताकि इन्हें स्मार्टथिंग्स ऐप के ज़रिए स्मार्टफोन से आसानी से कंट्रोल और मॉनिटर किया जा सके। इन मॉडल्स में स्टाइलिश फ्लैट-डोर डिज़ाइन के साथ-साथ तुरंत कूलिंग के लिए ‘पावर कूल’ और ‘पावर फ्रीज़’ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंडस्ट्री के बेहतरीन मानकों के साथ, ये रेफ्रिजरेटर्स बिजली बचाने और शानदार परफॉरमेंस देने के लिए बनाए गए हैं।
सैमसंग इंडिया के डिजिटल अप्लायंसेज़ बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट घुफरान आलम ने कहा, “भारत में सैमसंग के 30 साल पूरे होने के मौके पर, हम भारतीय ग्राहकों के लिए लगातार नए और बेहतर एनर्जी-एफिशिएंट समाधान ला रहे हैं। 300 लीटर से कम क्षमता वाले हमारे नए एआई-इनेबल्ड रेफ्रिजरेटर्स, जिनमें बीस्पोक एआई टॉप माउंट फ्रीज़र भी शामिल है, भारतीय घरों में स्मार्टथिंग्स कनेक्टिविटी, मॉडर्न डिज़ाइन और बेहतर बिजली मैनेजमेंट की सुविधा देते हैं। यह एआई तकनीक को हर किसी तक पहुँचाने और लोगों की ज़रूरत के हिसाब से समाधान देने की हमारी कोशिश को दर्शाता है।”
रेफ्रिजरेटर की यह नई रेंज ग्राहकों को स्मार्टथिंग्स ऐप के ज़रिए फ्रिज की सेटिंग्स पर नज़र रखने और उन्हें बदलने की सुविधा देती है। इससे फ्रिज की कूलिंग और रोज़मर्रा के इस्तेमाल पर बेहतर कंट्रोल मिलता है, भले ही आप घर से दूर हों। उपकरण को लंबे समय तक दुरुस्त रखने के लिए ‘स्मार्टथिंग्स होम केयर’ इसकी परफॉरमेंस की निगरानी करता है और कोई भी समस्या दिखने या किसी पुर्ज़े को बदलने की ज़रूरत होने पर यूज़र्स को अपने-आप अलर्ट भेज देता है।
बेहतर बिजली मैनेजमेंट के लिए AI एनर्जी मोड
बीस्पोक एआई रेफ्रिजरेटर्स में एआई एनर्जी मोड दिया गया है, जो आपके फ्रिज को इस्तेमाल करने का तरीका समझता है और बिजली की खपत का अनुमान लगाता है। यह बिजली के इस्तेमाल को 10 प्रतिशत तक कम करने में मदद करता है। ग्राहक ‘स्मार्टथिंग्स एनर्जी’ ऐप के ज़रिए रोज़ाना, साप्ताहिक या मासिक आधार पर बिजली के खर्च को ट्रैक भी कर सकते हैं, जिससे बिजली का मैनेजमेंट और आसान हो जाता है।
सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ स्मार्ट अलर्ट्स
ठंडी हवा को बाहर निकलने से रोकने के लिए ये रेफ्रिजरेटर्स दरवाज़ा खुला रह जाने पर स्मार्टथिंग्स ऐप के ज़रिए नोटिफिकेशन भेजते हैं। ‘स्मार्ट फॉरवर्ड’ फीचर की मदद से रेफ्रिजरेटर को समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहते हैं, ताकि इसके फीचर्स हमेशा लेटेस्ट बने रहें।
शानदार फ्लैट डोर डिज़ाइन
बीस्पोक एआई टॉप माउंट फ्रीज़र रेंज के सभी मॉडल्स में फ्लैट डोर दिए गए हैं। इनका साफ, सुंदर और आधुनिक लुक आज के घरों के इंटीरियर के साथ पूरी तरह मेल खाता है। मिनिमलिस्ट स्टाइलिंग रेफ्रिजरेटर को आज के किचन स्पेस में बखूबी फिट करती है। इस रेंज के चुनिंदा मॉडल्स में ‘2-इन-1 कन्वर्टिबल’ सुविधा भी मिलती है, जिससे ज़रूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए फ्रीज़र को फ्रिज के तौर पर
