महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका
Spread the loveमहाराजा चक्रधर सिंह ने कला को...
Spread the loveमहाराजा चक्रधर सिंह ने कला को...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी...
Spread the loveधनंजय राठौरसंयुक्त संचालक, (जनसंपर्क) रायपुर ‘सेवा...
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की उपलब्धता में काफ़ी बढ़ोतरी की है, ताकि देश भर में प्रवासी मज़दूरों और संवेदनशील समुदायों को खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन आसानी से और किफ़ायती दरों पर मिल सके।
एक सक्रिय कदम उठाते हुए, मंत्रालय ने पूर्व आपूर्ति सीमा को हटा दिया है और 7 अप्रैल से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 5 किलोग्राम सिलेंडरों का रोज़ाना का आवंटन दोगुना कर दिया है। खासतौर पर शहरी एवं अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए यह कदम बढ़ाया गया है।
मंत्रालय ने सिलेंडर प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी सरल बना दिया है। अब उपभोक्ता अपने पहचान पत्र जैसे आधार या पैन कार्ड तथा सेल्फ-डेक्लेशन के साथ सिलेंडर ले सकते हैं; उन्हें पते का स्थायी प्रमाण प्रस्तुत नहीं करना होगा। उम्मीद है कि इस पहल से प्रवासी मज़दूरों, दिहाड़ी मज़दूरों और छात्रों को लाभ होगा, क्योंकि उन्हें खाना पकाने के लिए सुविधाजनक ईंधन आसानी से सुलभ हो सकेगा।
मज़बूत माँग और प्रभावी ’लास्ट-माइल डिलीवरी’ को सुनिश्चित करते हुए, 23 मार्च से 9 अप्रैल के बीच देश भर में 8.9 लाख से ज़्यादा 5 किलोग्राम सिलेंडर बांटे गए; 7 अप्रैल को एक ही दिन में 1.1 लाख से ज़्यादा सिलेंडरों की बिक्री का रिकॉर्ड बना।
साथ ही, लोगों को जागरूक बनाने और सुरक्षित इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में 1,600 से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं। राज्य सरकारें, तेल विपणन कंपनियों के साथ मिलकर, एक समान उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वितरण का सक्रिय प्रबंधन कर रही हैं।
