नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर गुमाश्तानगर में सात दिवसीय उत्तराध्ययन महोत्सव शुरू।
Spread the loveइन्दौर: (*प्रोफेसर सतीश चोपड़ा*) नाकोड़ा पार्श्वनाथ...
Spread the loveइन्दौर: (*प्रोफेसर सतीश चोपड़ा*) नाकोड़ा पार्श्वनाथ...
Spread the loveराशिफल : 03 नवंबर, 2026 आपका...
Spread the love*सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में महादेव...
‘रामायणम्’ को अभी से 2026 की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है और इसे लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त क्रेज है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को प्राइम फोकस स्टूडियोज के नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें ऑस्कर जीतने वाली DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस भी साथ हैं। इस फिल्म को दो पार्ट में एक ग्रैंड ग्लोबल लेवल पर बनाया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मेकर्स ने भगवान राम की एक झलक दिखाई, जिसने तुरंत ही हर तरफ खलबली मचा दी।
राम के उस लुक को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा फूले नहीं समा रहे हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने एक बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि दर्शकों का ऐसा प्यार ही उन्हें वो ताकत देता है जिससे वो हमारी अपनी कहानी, हमारी रामायणम् को पूरी दुनिया के सामने लाने की जिम्मेदारी निभा पा रहे हैं। उन्होंने लिखा:
“मेरे प्यारे दोस्तों,
पिछले कुछ दिनों में आप सभी से जो रिस्पॉन्स मिला है, वो वाकई दिल छू लेने वाला और हैरान कर देने वाला है। यह देखकर कि हमारे ‘राम’ की झलक दुनिया भर में इतने लोगों के दिलों को छू रही है, मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।
आप सबके बीच जो चर्चा हो रही है, जो एक्साइटमेंट है और जो फीडबैक मिल रहा है, वो मेरे लिए बहुत कीमती है। यह एक ऐसी कहानी है जो करोड़ों लोगों की रूह में बसी है और इसे पूरी सावधानी और प्यार के साथ बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
हजारों कलाकार और हमारी पूरी टीम दिन-रात पूरी शिद्दत से इस पर काम कर रही है। आप सबका यह जोश हमें और भी ज्यादा एनर्जी देता है ताकि हम हर डिपार्टमेंट में अपना बेस्ट दे सकें। हम आपकी हर बात सुन रहे हैं, बहुत मेहनत कर रहे हैं और इस महान गाथा को वो सम्मान देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जिसकी यह हकदार है।
यह हमारी रामायणम् है। यह हम सबकी है। हर हिंदुस्तानी को इस पर गर्व महसूस कराना मेरी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और यही बात मुझे हर रोज आगे बढ़ने की हिम्मत देती है।
अभी आपने जो देखा है वो तो बस शुरुआत है… हम सब इस दिवाली पर अपनी इस महागाथा को बड़े पर्दे पर लाने के लिए जी-जान लगा रहे हैं, ताकि हम सब मिलकर अपनी संस्कृति और अपने इतिहास का जश्न मना सकें।
आपका अपना,”
https://www.instagram.com/p/DW1EqhijC2U/?igsh=MXM5bHEwcnprZHk4eg==
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीतने वाली DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। दो हिस्सों में आने वाली यह महागाथा पूरी दुनिया में IMAX पर रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।
