कनासिया। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस ग्राम कनासिया के बूथ क्रमांक 198, 199, 200, 201 एवं 202 पर बड़े ही उत्साह, उमंग और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गौरवशाली यात्रा, उसके सिद्धांतों एवं देश के विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र डोन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में एक मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश पटेल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक चावड़ा, वरिष्ठ नेता उदय सिंह दरबार, मंडल उपाध्यक्ष विनोद पटेल, महामंत्री सचिन सरदार, कमल पटेल, राहुल, उप सरपंच सुनील पटेल, मुकेश दीवानजी, बद्रीलाल नेताजी, शिवनारायण सुनानिया, पप्पू, कमल, निलेश, सुरेश, मोहनलाल , विजय, मनोज, गुरु चरण, रतनलाल बा , जीवन चोपड़ा, ओम प्रकाश, ओम सुनानिया, वीरेंद्र सोनी, भूरू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” “जय जवान जय किसान” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति और संगठन के प्रति समर्पण का भाव गूंज उठा।
