रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय गरबा महोत्सव में झूमीं बालिकाएं, नवमी पर हवन-पूर्णाहुति और महाप्रसादी के साथ होगा समापन
इंदौर। लसूडिया मोरी स्थित शासकीय स्कूल परिसर में परिश्रम ग्रुप द्वारा आयोजित 10 दिवसीय भव्य परिश्रम गरबा महोत्सव में गरबा और भक्ति का उल्लास देखने को मिला। आयोजन के दौरान शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए भविष्य में जल संकट से बचने के लिए पानी बचाने का संदेश दिया।वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद एवं परिश्रम ग्रुप के संयोजक राकेश सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में वार्ड सहित आसपास की कॉलोनियों की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।आयोजकों के अनुसार, नवमी पर यज्ञ-हवन एवं पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर विशाल महाप्रसादी आयोजित की जाएगी और गरबा प्रस्तुतियां देने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा।पार्षद राकेश सोलंकी ने बताया कि परिश्रम ग्रुप का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता की आराधना की।
