रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.31296295, 0.82361114);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
साहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा, नवरात्रि समापन पर होगा कन्या भोजन
इंदौर। नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना और मां भगवती की आराधना का प्रतीक है। इसी क्रम में इंदौर के रामकृष्ण बाग में साहू परिवार द्वारा वर्षों से मां भगवती की स्थापना कर 10 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।महोत्सव के अंतर्गत अष्टमी के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।यह धार्मिक आयोजन सुखनंदन साहू, दिनेश साहू, सुनील साहू एवं समस्त साहू परिवार के सहयोग से किया जाता है। परिवार द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि में मां भगवती की स्थापना कर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।10 दिवसीय महोत्सव के समापन अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है।
