रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों की व्यवस्थाओं और धार्मिक स्थलों पर कथित अनियमितताओं के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में जन-जागरण यात्रा निकाली जाएगी।
उज्जैन/भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में ‘सत्य स्वाभिमान यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन के शिवधाम से शुरू होकर ओरछा के रामधाम होते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक जाने वाली इस यात्रा का शुभारंभ आगामी 20 अक्टूबर (दशहरा) की सुबह उज्जैन से होगा।
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने देशवासियों, मालवांचल के नागरिकों और राम भक्तों से अपील की है कि वे इस यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उज्जैन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं। सत्यनारायण पटेल ने जोर देकर कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी नागरिकों और समर्थकों का सहयोग अनिवार्य है, ताकि यात्रा का संदेश प्रभावी रूप से समाज तक पहुंच सके।
धार्मिक स्थलों पर वित्तीय पारदर्शिता की मांग
इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना है। आयोजकों का कहना है कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर, ओरछा के राम मंदिर और अयोध्या सहित प्रमुख मंदिरों के नाम पर होने वाले वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि सनातन आस्था की गरिमा बनी रहे।
इस यात्रा के माध्यम से धार्मिक स्थलों पर पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
