20 साल का संघर्ष, एक अधूरा सपना और बड़ी कामयाबी! अरुणाभ कुमार की TVF की पहली फिल्म ‘Vvaan’ ₹100 करोड़ की ओर
Spread the loveमुंबई , अरुणाभ कुमार ने अपने...
Spread the loveमुंबई , अरुणाभ कुमार ने अपने...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
इंदौर। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए इंदौर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, असरावड़ खुर्द, खंडवा रोड, इंदौर द्वारा स्वर्गीय सेठ श्री सीताराम जी अग्रवाल (जिंदल) की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर दो कार्यों का आयोजन किया जा रहा है – निःशुल्क फल वितरण कार्यक्रम तथा शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन।
यह कार्यक्रम दिवंगत आत्मा की स्मृति में समर्पित है। सेठ श्री सीताराम जी अग्रवाल (जिंदल) इंदौर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी रहे हैं, जिन्होंने जीवनकाल में कृषि, व्यापार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। उनकी पुण्यतिथि पर कंपनी प्रबंधन ने तय किया है कि फल वितरण के साथ-साथ जनसेवा के एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट “शीतल जल प्याऊ” का भी उद्घाटन किया जाएगा, ताकि गर्मी के मौसम में राहगीरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध एवं ठंडा जल उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:
स्व. सेठ श्री सीताराम जी अग्रवाल (जिंदल) की पुण्यतिथि पर विशेष पूजा-अर्चना
निःशुल्क फल वितरण
शीतल जल प्याऊ का भव्य उद्घाटन (राहगीरों एवं आमजन के लिए 24 घंटे उपलब्ध)
स्थानीय गरीब परिवारों, छात्रों, मजदूरों, विधवाओं एवं जरूरतमंदों को लाभ
आयोजन स्थल: इंदौर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड परिसर, असरावड़ खुर्द, खंडवा रोड, इंदौर
समस्त कर्मचारीगण सभी श्रद्धालु भक्तों, समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक आमंत्रण करते हैं।
“पुण्यात्मा की स्मृति में फल वितरण के साथ शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन – सेवा का यह संयुक्त प्रयास पूरे समाज को प्रेरणा देगा।”
