टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी सीजन 3 ने सात देशों में अपने वैश्विक विस्तार को दी गति तीन नए देशों
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love इंदौर, 31 अक्टूबर । भारत...
Spread the love 100 से अधिक स्टार्टअप को...
माधव एक्सप्रेस/उज्जैन। परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सुरीश्वर जी म.सा. का 83वां जन्मोत्सव बड़े उत्साह और आनंद के साथ जीवदया के रूप में मनाया गया। यह आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी म.सा. की प्रेरणा से नवरत्न परिवार एवं मालवा महासंघ के संयोजन में संपूर्ण भारत में आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर गायों को चारा, लापसी, गुड़ एवं तरबूज खिलाकर स्वामी वात्सल्य किया गया तथा पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी एवं सकोरे वितरित किए गए। कार्यक्रम उज्जैन स्थित शीतला गौशाला में परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी म.सा. के सुशिष्य गणिवर्य श्री कीर्तिरत्न सागर सुरीश्वर जी म.सा. एवं परम पूज्य गणिवर्य श्री सौऱ्यरत्न सागर जी म.सा. की निश्रा में संपन्न हुआ।
इस आयोजन में नवरत्न महिला मंडल, नवरत्न भक्तामर मंडल, नवरत्न परिवार एवं संपूर्ण जैन श्रीसंघ का विशेष सहयोग रहा। इसी श्रृंखला के अंतर्गत उज्जैन के श्वेताम्बर जैन संघ के सहयोग से शहर की लगभग 20–25 गौशालाओं में गायों के लिए चारा, लापसी, गुड़ एवं तरबूज वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण जी फुलेरा, विभिन्न संघों के ट्रस्ट मंडल, उज्जैन के भक्तामर मंडल, नवरत्न परिवार एंव समस्त जैन समाज के भाई-बहन उपस्थित रहे
कार्यक्रम के पश्चात लड्डु की प्रभावना….विशाल कुमार जी मोनु भय्या लड्डु वाला
इस अवसर पर उज्जैन के श्वेताम्बर जैन संघ ने एक ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह संदेश दिया कि सकल जैन समाज एकजुट है। संघ के श्रावक श्री राजेंद्र जी सिरोलिया एवं श्री राकेश जी वनवट द्वारा विभिन्न गौशालाओं में चारा, गुड़ एवं लापसी वितरण का कार्य सेवा भाव से किया गया।
6 मार्च 2026 को शहर की विभिन्न गौशालाओं में चारा एवं गुड़ पहुंचाने की संपूर्ण व्यवस्था श्री राकेश जी वनवट एवं श्री राजेंद्र जी सिरोलिया द्वारा की गई। दोनों ही श्रावक निस्वार्थ भाव से गौ-सेवा में निरंतर योगदान दे रहे हैं, जिसके लिए समाज की ओर से उनकी अनुमोदना की गई।
*जिन गौशालाओं में सहयोग राशि एवं चारा-गुड़ भेजा गया, उनमें प्रमुख हैं:*
शीतला गौशाला (अंकपात रोड), नगर निगम रत्नाखेड़ी गौशाला (चिंतामन रोड), भैरूगढ़ जेल गौशाला, तिलकेश्वर गौशाला, माधव गौशाला, इंदौर रोड गौशाला, माहेश्वरी गौशाला, नारायण गौशाला, राम राज्य गौशाला (बड़नगर रोड), श्रीनाथ गौशाला (ढाबर रोड), माताजी गौशाला सहित अन्य कई गौशालाएं।
इसके अतिरिक्त शहर की अन्य छोटी गौशालाओं में भी गायों के लिए चारा भिजवाने की व्यवस्था की गई है। इस प्रकार आचार्य श्री के जन्मोत्सव को जीवदया एवं सेवा कार्यों के माध्यम से सार्थक रूप से मनाया गया।
नवरत्न परिवार उज्जैन नवरत्न महिला मंडल उज्जैन सभी नवरत्न भक्तामर मंडल एवं जैन श्री संघ उज्जैन के समस्त ट्रस्टमंडल एवं आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
यह जानकारी नवरत्न महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पदमा जैन ने दी
