CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
कोंडागांव, 06 मार्च 2026
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में प्रत्येक महीने के हर गुरूवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (टभ्ैछक्) का जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंन्द्रों में आयोजन किया गया। इस मासिक सामुदायिक मंच के द्वारा गर्भवती महिलाओं, बच्चों और परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता सेवाएं प्रदान किया गया। विशेष रूप से कुपोषण को कम करने और मातृ स्वास्थ्य में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस आयोजन में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी), टीकाकरण, बच्चों के विकास की निगरानी, स्वास्थ्य जांच और पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। यह आयोजन मासिक रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसका प्रबंधन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है। उक्त आयोजन में जिले के 1834 आंगनबाड़ी में 3491 सामुदायिक आधारित कार्यक्रम तथा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन 1769 स्थानों में किया गया, फिल्ड क्षेत्रों में 6604 जगह में 44524 प्रतिभागीयों ने भाग लिया तथा 18434 हितग्राहियों का टीकाकरण उक्त आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य कर्मी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
क्रमांक-253/देवेन्द्र
