नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
उज्जैन। परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब का 83वां जन्मोत्सव बड़े उत्साह और आनंद के साथ जीवदया के रूप में मनाया गया। यह आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब की प्रेरणा से नवरत्न परिवार एवं मालवा महासंघ के संयोजन में संपूर्ण भारत में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर गायों को चारा, लापसी, गुड़ एवं तरबूज खिलाकर स्वामी वात्सल्य किया गया तथा पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी एवं सकोरे वितरित किए गए। कार्यक्रम उज्जैन स्थित शीतला गौशाला में परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी म.सा. के सुशिष्य गणिवर्य श्री कीर्तिरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब एवं परम पूज्य गणिवर्य श्री सौऱ्यरत्न सागर जी महाराज साहब की निश्रा में संपन्न हुआ।
इस आयोजन में नवरत्न महिला मंडल, नवरत्न भक्तामर मंडल, नवरत्न परिवार एवं संपूर्ण जैन श्रीसंघ का विशेष सहयोग रहा। इसी श्रृंखला के अंतर्गत उज्जैन के श्वेताम्बर जैन संघ के सहयोग से शहर की लगभग 20–25 गौशालाओं में गायों के लिए चारा, लापसी, गुड़ एवं तरबूज वितरण किया गया। कार्यक्रम में नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण फुलेरा, विभिन्न संघों के ट्रस्ट मंडल, उज्जैन के भक्तामर मंडल, नवरत्न परिवार एंव समस्त जैन समाज के भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात लड्डु की प्रभावना विशाल कुमार मोनु भय्या लड्डु वाला की रही।
संघ के श्रावक राजेंद्र सिरोलिया एवं राकेश वनवट द्वारा विभिन्न गौशालाओं में चारा, गुड़ एवं लापसी वितरण का कार्य सेवा भाव से किया गया। यह जानकारी नवरत्न महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पदमा जैन ने दी
