गुरुद्वारा रकाबगंज हिंसा को लेकर कमलनाथ पर गंभीर आरोप, राहुल गांधी से जवाबदेही की मांग: भाजपा
Spread the love नई दिल्ली, 01 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 01 नवंबर ।...
Spread the love किशनगंज, 01 नवंबर । मंडल...
Spread the love कटिहार, 01 नवंबर । जिले...
एमपी ट्रांसको में 7 मार्च को मनाया जाएगा लाइनमैन दिवस
इंदौर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा 7 मार्च को लाइनमैन दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस (टीएलएम) मुख्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में इंदौर के साउथ जोन स्थित टीएलएम मुख्यालय में भी सम्मान समारोह आयोजित होगा।
इंदौर के लाइनमैन होंगे सम्मानित
कार्यक्रम में जबलपुर से विशेष रूप से नियुक्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एस.के. दुबे उपस्थित रहेंगे। वे इंदौर के सभी लाइनमैन साथियों का सम्मान एवं अभिनंदन करेंगे।
प्रबंध संचालक का संदेश और सुरक्षा शपथ
इस अवसर पर प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी का संदेश वाचन किया जाएगा। साथ ही विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सभी कर्मचारी सुरक्षा संबंधी शपथ लेंगे।
एमपी ट्रांसको द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लाइनमैन कर्मचारियों के समर्पण और सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
