विपक्ष देश की तरक्की की बात नहीं करता, विकास देखकर परेशान होता है: नितिन नवीन
Spread the loveमुंबई, 17 सितंबर । भारतीय जनता...
Spread the loveमुंबई, 17 सितंबर । भारतीय जनता...
Spread the love दुनिया भर में हर वर्ष...
Spread the love मदुरै, 17 सितंबर । विश्व...
सूरजपुर, 05 मार्च 2026
शासन द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है, इसके तहत खरीफ फसलों जैसे अरहर, मूंग, उड़द मूंगफली, सोयाबीन एवं रबी फसलों जैसे चना, मसूर, सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगा। योजना के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।
कृषि विभाग की उपसंचालक सुश्री सम्पदा पैकरा ने बताया कि इस योजना के तहत अरहर का समर्थन मूल्य 08 हजार रूपए, सोयाबीन 05 हजार 328 रूपए, मूंग 08 हजार 768 रूपए, उड़द 07 हजार 800 रूपए, मूंगफली 07 हजार 263 रूपए, चना 05 हजार 650 रूपए, मसूर 06 हजार 700 रूपए और सरसों का 05 हजार 950 रूपए समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों को इस योजना का लाभ उठाने हेतु किसान पंजीकरण पोर्टल में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
