कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
इंदौर । 4 मार्च 2026,होली के पावन अवसर पर इंदौर में शहर के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित कलर फेस्ट होलीब्रेशन 8.0 का भव्य आयोजन Dastoor Delite में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मेगा इवेंट ने शहरवासियों को रंग, संगीत और मनोरंजन से भरपूर एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन पूरे दिन उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। हाई-एनर्जी डीजे परफॉर्मेंस पर थिरकते युवाओं की भीड़, रेन डांस ज़ोन में मस्ती, सुरक्षित एवं ऑर्गेनिक गुलाल की खुशबू और लाइव एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज़ ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। बच्चों के लिए विशेष ज़ोन और बेहतरीन फूड व हॉस्पिटैलिटी व्यवस्था ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मीडिया पार्टनर शीला रजक ने बताया कि यहां हजारों लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ इस आयोजन में भाग लेकर होली का आनंद उठाया। रंगों की बौछार और संगीत की गूंज से पूरा परिसर त्योहार की खुशियों में डूबा नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे, जिससे सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित वातावरण में उत्सव का आनंद लिया।
होलीब्रेशन ने अपने 8वें सफल सीज़न के साथ एक बार फिर साबित किया कि यह इंदौर का सबसे प्रीमियम और ग्रैंड होली कार्निवल है। आयोजकों ने सभी पार्टनर्स, स्पॉन्सर्स, मीडिया सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
वहीं आयोजनों में से रोहन जैन ने बताया कि होली का यह पर्व जहां भाईचारे, प्रेम और सकारात्मकता का संदेश देता है, वहीं होलीब्रेशन 8.0 ने भी शहर में एकता और खुशियों के रंग बिखेर दिए।
