कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...

बागपत (नई दिल्ली / ऊषा माहना)। जगन्नाथ कम्पनी द्वारा जगन्नाथ ब्रांड मैग्नीशियम सल्फेट खाद के निर्माण और वितरण केंद्र का शुभारंभ एक समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के पदाधिकारियों, किसानों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कंपनी के निदेशक मुकेश जैन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जगन्नाथ कम्पनी ने इसी माह कृषि विभाग लखनऊ से मैग्नीशियम सल्फेट खाद निर्माण का लाइसेंस प्राप्त किया है, जिसके बाद उत्पादन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
इस अवसर पर कंपनी की प्रतिनिधि मिली पांडे और हितेश कुमार ने जिले के खेकड़ा सहित बड़ागांव, सुन्हैड़ा, सतलावरपुर खेड़ी, तकरपुर, बसी, पाबला, बंदपुर, मऊ, सांकरौद, गौरीपुर निवाड़ा, काट्ठा आदि लगभग दो दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों के साथ बैठकें कीं। किसानों के खेतों में नई मैग्नीशियम सल्फेट खाद का उपयोग भी कराया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
प्रेसवार्ता में उपस्थित किसान प्रतिनिधि आदि प्रकाश, सोनू त्यागी और मोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने इस खाद का उपयोग गेहूं, धान, ज्वार, गन्ना और आलू जैसी फसलों में किया। उनके अनुसार, इसके प्रयोग से गेहूं और धान के दाने बड़े हुए हैं तथा गन्ने की पैदावार और मोटाई में भी वृद्धि देखी गई है।
निदेशक मुकेश जैन ने बताया कि कंपनी की उत्पादन क्षमता धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में कंपनी बागपत जिले के किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्पादन बढ़ाकर अधिक किसानों तक इस उत्पाद को पहुंचाया
